प्रदेश में आज भी मानसून की सक्रियता बनी हुई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबादी होती रही। कहीं-कहीं अत्यधिक तेज वर्षा भी दर्ज की गयी। गोरखपुर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर सहित पूर्वांचल के जनपदों में पिछले चौबीस घंटों के दौरान वर्षा दर्ज की गयी। एटा, मैनपुरी, सम्भल, बदायूं, बागपत, फर्रूखाबाद, कासगंज, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, औरैया सहित आसपास के जनपदों में भी आज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही यह बरसात धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। हालांकि मौसम विभाग ने कल से प्रदेश में मानसून की सक्रियता में कमी आने की संभावना जतायी है।
News On AIR | September 10, 2023 7:01 PM | LUCKNOW | UP NEWS | Uttar Pradesh | UTTAR PRADESH NEWS
प्रदेश में आज भी मानसून की सक्रियता, अधिकांश जिलों में दिन भर बादल छाए रहे और बूंदाबादी