लोकसभा चुनाव के चौथे और प्रदेश के लिए अंतिम चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों में 90 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए, जबकि कुल 11 नामांकन पत्र अस्वीकृत किये गये। नामांकन पत्र भर चुके सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना चार जून को होगी।चौथे चरण में देवास और उज्जैन में नौ-नौ, मंदसौर और धार में आठ-आठ, रतलाम में 13, इंदौर में 23, खरगोन में छह और खण्डवा में 14 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद विधिमान्य पाये गये।
Site Admin | April 27, 2024 2:32 PM
प्रदेश में अंतिम चरण के चुनाव के लिए 90 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए