छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 17 अक्टूबर से लेकर 09 मार्च के बीच स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला कबीरधाम, बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव और जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित होने वाले ’स्वदेशी मेले’ के ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर भारतीय विपणन विकास केंद्र के मेला प्रबंधक सुब्रत चाकी ने बताया कि पिछले दो दशक से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेला भारतीय उद्यमियों के लिए नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध करता है। यह मेला भारतीय उत्पादकों, ग्रामीण, कुटीर, निजी, सहकारी और सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों के लिए लाभकारी आयोजन के रूप में उभरा है।
Site Admin | August 16, 2024 8:14 PM
प्रदेश के विभिन्न जिलों में 17 अक्टूबर से 09 मार्च तक स्वदेशी मेले का आयोजन