वस्तु और सेवा कर-जीएसटी में सुधार के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स-जीओएम का पुनर्गठन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस ग्रुप में दो राज्यों के उपमुख्यमंत्री समेत कुल आठ सदस्य शामिल हैं। इस समिति का मुख्य उद्देश्य जीएसटी कानून, प्रक्रियाओं और नीतियों को प्रभावी बनाने के लिए सिफारिशें प्रदान करना है।
Site Admin | August 1, 2024 7:59 PM
प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को जीएसटी में सुधार के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के सदस्य के रूप में नामित किया गया