July 25, 2024 7:29 PM

printer

प्रदेश के पुलिस महा निदेशक प्रशांत कुमार ने भीड़ प्रबंधन और भगदड़ से बचाव के लिए एसओपी जारी किया

उत्तर प्रदेश के पुलिस महा निदेशक प्रशांत कुमार ने भीड़ प्रबंधन और भगदड़ से बचाव के लिए एसओपी जारी की है। एसओपी के तहत अब यूपी में जिला, रेंज और जोन स्तर पर अलग-अलग एकीकृत प्रणाली बनेगी। डीएम, सीएमओ, सिविल डिफेंस, फायर बिग्रेड और स्थानीय पुलिस के स्तर पर नियमित रूप से इंटिग्रेटेड सिस्टम को अपडेट किया जाएगा। हाथरस की सत्संग भगदड़ जैसी घटना दोबारा न हो, इसका प्रयास किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि कार्यक्रमों की अनुमति देने वाले अधिकारी और स्थानीय पुलिस पहले से चेक करें कि कार्यक्रम स्थल पर कोई खतरा नहीं है और आवागमन सुगम है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला