प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ में होने वाले उपचुनाव के लिए अब तीन दिन शेष रह गए हैं। इन विधानसभ क्षेत्रों में 10 जुलाई को मतदान होगा और मतगणना 13 जुलाई को होगी। ऐसे में चुनाव प्रचार पूरे चरम पर है। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के नेता इन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं व जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से वोट मांग रहे हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है।
Site Admin | July 7, 2024 5:32 PM
प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए अब तीन दिन शेष रह गए हैं