छत्तीसगढ़ में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज-चमक के साथ ही छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरप्रदेश से उत्तर बंग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं, एक अन्य द्रोणिका उत्तरप्रदेश से मराठवाड़ा तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर कल हल्की वर्षा हो सकती है।
Site Admin | May 19, 2024 7:22 PM
प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल हल्की वर्षा के संकेत, वज्रपात की भी है संभावना