June 19, 2024 8:32 PM

printer

प्रदेश के कुछ जनपदों में हुई हल्की बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत

प्रदेश के कुछ जनपदों में हुई हल्की बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। मगर, उमस अब भी बरकरार है, जबकि प्रदेश के अधिकांश जनपदों में आज भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जनपदों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है।

 

हालांकि मौसम विभाग ने आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, जालौन, इटावा, कानपुर देहात, औरेया सहित पूर्वांचल के कई जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला