प्रदेश के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं और इन स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बीते कल भी कुछ जिलों में लोगों को लू का सामना करना पड़ा और ऊना का अधिकतम तापमान 44 दशमलव 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक लाहौल और किन्नौर को छोड़कर बाकी 10 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए विभाग ने लू से बचाव के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। भीषण गर्मी के चलते प्राकृतिक पेयजल स्त्रोत भी सूखने लगे हैं और 200 से अधिक पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा पिछले 4-5 दिनों में प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हुई है।
Site Admin | May 20, 2024 3:41 PM | SHIMLA NEWS
प्रदेश के कई जिले इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में