अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका राजस्थान से बांग्लादेश तक विस्तारित है। वहीं, ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर झारखंड के उपर बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने, आकाशाय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है। भारी वर्षा का मुख्य क्षेत्र जशपुर जिला और उससे लगा क्षेत्र रहेगा।
Site Admin | July 4, 2024 7:32 PM
प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना