प्रदेश के अधिकांश जिलों में लू का प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में 20 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। यह इस सीज़न का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल 18 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था।
Site Admin | May 18, 2024 8:04 PM
प्रदेश के अधिकांश जिलों में लू का प्रकोप जारी है, 20 मई तक भीषण गर्मी का अलर्ट