प्रदेश की चौदह लोकसभा सीटों पर होने वाले पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि आज समाप्त हो गई। इस चरण के लिये विभिन्न दलों के कुल 296 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें 149 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गये थे। नाम वापसी के आखिरी दिन हमीरपुर में किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया है। यहां भाजपा, सपा कांग्रेस गठबंधन, बसपा सहित कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इस चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में 20 मई को मतदान होगा।
Site Admin | May 6, 2024 7:49 PM
प्रदेश की 14 सीटों पर होने वाले 5वें चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि आज समाप्त