प्रदेश का पहला सिटी म्यूजियम भोपाल में बनने जा रहा है। मोती महल के एक हिस्से में केंद्र सरकार ने सिटी म्यूजियम की स्थापना को मंजूरी दे दी है। प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि यह संग्रहालय क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति की समृद्ध विरासत को आधुनिक तकनीक की मदद से प्रदर्शित करेगा। पर्यटक यहां भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से पुरातात्विक खोजों, प्रागैतिहासिक शैल चित्रों, पत्थर के औजारों, प्राचीन मूर्तियों, मंदिर के अवशेषों और भोपाल नवाब काल की उत्कृष्ट कला के संग्रह से अवगत होंगे। वहीँ, मोती महल के दूसरे विंग में मध्यभारत के महान योद्धा और परमार शासक राजा भोज के जीवन पर आधारित म्यूजियम बनना प्रस्तावित है । यहां राजा भोज से संबंधित वस्तुएं प्रदर्शित होंगी।
Site Admin | May 21, 2024 7:47 PM
प्रदेश का पहला सिटी म्यूजियम भोपाल में बनने जा रहा है