प्रगति मैदान में भारत मंडपम के पास भैरों मार्ग स्थित भैरो मंदिर में आज सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने सुबह करीब सात बजे अग्निशमन विभाग को दी थी जिसके बाद अग्निशमन कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना भैरों मंदिर के गेट के बाहर बिजली के तारों में आग लगने के कारण हुई थी।
News On AIR | September 10, 2023 7:21 PM | दिल्ली-आग
प्रगति मैदान में भारत मंडपम के पास भैरों मार्ग स्थित भैरो मंदिर में आज सुबह आग लग गई