August 17, 2024 12:59 PM

printer

पेरिस से स्वदेश लौटीं देश की शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट

देश की शीर्ष महिला पहलवान विनेश फोगाट आज सुबह पेरिस से स्वदेश लौट आई। विनेश को महिलाओं के 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश ने इसके खिलाफ कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट- सी ए एस में अपील की थी। इसलिए उन्हें पेरिस में ही रुकना पड़ा था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद संयुक्त रजत पदक के लिए उनकी अपील खारिज कर दी थी। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रशंसकों ने विनेश का भव्य स्वागत किया। विनेश के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी उनका स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे के बाहर मौजूद थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला