पेरिस पैरालम्‍पिक्‍स में भारत के सचिन सरजेराव ने पुरुषों के शॉटपुट एफ-46 में रजत पदक जीत लिया है 

पेरिस पैरालम्‍पिक्‍स में भारत के सचिन सरजेराव ने पुरुषों के शॉटपुट एफ-46 में रजत पदक जीत लिया है 

 

 

पेरिस पैरालम्‍पिक्‍स में भारत के सचिन सरजेराव ने पुरुषों के शॉटपुट एफ-46 में रजत पदक जीत लिया है। उन्‍होंने एशियाई रिकॉर्ड 16 दशमलव तीन-दो मीटर गोला फैंक कर रजत देश के नाम किया। यह भारत का 21वां पदक है। सचिन ने इसी साल जापान में विश्‍व पैरा एथलेटिक्‍स चैम्‍पियनशिप में भी स्‍वर्ण पदक जीता था। राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने सचिन सरजेराव को पदक जीतने पर बधाई दी है।

    एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि सचिन ने कठिनाइयों को पार कर विश्व स्तरीय प्रदर्शन  किया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि सचिन ने शक्ति और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सफलता पर पूरे राष्‍ट्र को गर्व है। प्रधानमंत्री ने पैरालम्‍पिक खिलाडियों के अब तक के सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन पर भी बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पैरा खिलाडियों ने अब तक सबसे ज्‍यादा पदक जीतकर कीर्तिमान स्‍थापित किया है। उन्‍होंने कहा कि खिलाडियों की इस उपलब्‍धि पर देश को गर्व और खुशी है।

    आज साइक्‍लिंग, निशानेबाजी, पैरा टबेल टेनिस, पावर लिफ्टिंग में भारत को हार का सामना करना पडा। तीरंदाजी में पुरुषों की व्‍यक्तिगत रिकर्व स्‍पर्धा में हरविंदर सिंह अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला