पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक मनु भाकर ने दिलाया है। आज दस मीटर एयर पिस्टल इवेंट में उन्होंने दो सौ इक्कीस दशमलव सात अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। मनु निशानेबाजी में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। निशानेबाजी में भारत को बारह साल बाद पदक मिला है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई और शुभकामनाए दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह पूरे भारत के लिए एक ऐतिहासिक पदक है, क्योंकि सुश्री भाकर ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं है।
Site Admin | July 28, 2024 7:49 PM
पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक मनु भाकर ने दिलाया है