August 22, 2024 7:22 AM

printer

पेरिस ओलंपिक में कांस्‍य पदक विजेता और पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को दो करोड़ रुपये नकद पुरस्‍कार देगी केरल सरकार

केरल सरकार ने पेरिस ओलिंपिक में कांस्‍य पदक विजेता और पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को दो करोड़ रुपये का नकद पुरस्‍कार देने की घोषणा की है। कल मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्‍यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में केरल सरकार के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि भारतीय हॉकी के दिग्‍गज खिलाड़ी पीआर श्रीजेश ने ओलिंपिक खेलों में दूसरा मेडल हासिल करके भारत और केरल को गौरवान्वित किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला