July 5, 2024 8:32 PM

printer

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने बैद्यनाथ धाम, देवघर, जसीडीह और बासुकीनाथ स्टेशनों में तीर्थयात्रियों के लिए आश्रय की व्यवस्था की

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने बैद्यनाथ धाम, देवघर, जसीडीह और बासुकीनाथ स्टेशनों में श्रावणी मेले के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए आश्रय की व्यवस्था की है। तीर्थयात्रियों की तादाद को बेहतर ढंग से समायोजित करने के लिए आश्रय क्षेत्र को पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ा दिया गया है। कांवड़ियों के प्रबंधन के लिए इन स्टेशनों पर अस्थायी पंडाल बनाकर अतिरिक्त आश्रय स्थापित किए गए हैं। साथ ही मेले में तैनात रेलवे कर्मियों के लिए अलग से व्यवस्था करके प्रतीक्षालय सहित विभिन्न रेलवे परिसर को तीर्थयात्रियों के लिए निःशुल्क खोले गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला