July 3, 2024 8:38 PM

printer

पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। मुख्यमंत्री आवास में आज मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में उन्हें गठबंधन का नेता चुना गया। बैठक में तय हुआ कि राजभवन को आज ही इससे अवगत करा दिया जाएगा। हालांकि, राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण अभी पुडुचेरी में हैं और उनके देर शाम तक रांची आने की संभावना है। इसके साथ ही हेमन्त सोरेन राज्य में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालेंगे।

 

गौरतलब है कि जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इस वर्ष इकतीस जनवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा अठाइस जून को जमानत मिलने के बाद फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सत्ता पक्ष के विधायकों की आज हुई बैठक में सहमति बनी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला