पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने विधानसभा के सदस्य पद की शपथ ले ली है। कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक हैं। श्रीमती सोरेन को आज झारखंड विधानसभा के स्पीकर कक्ष में अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने शपथ दिलाई। इस दौरान कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद रहे।
Site Admin | June 10, 2024 7:42 PM
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने विधानसभा के सदस्य पद की शपथ ली