नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कल जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केलर इलाके में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। रैली में बोलते हुए, श्री अब्दुल्ला ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अपना भरोसा पूरी तरह से लोगों पर रखती है। अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर, श्री अब्दुल्ला ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को इसे रद्द करने में वर्षों लग गए और इसकी बहाली में भी समय लगेगा लेकिन वह यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा हो।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे को जीवित रखने की कसम खाते हुए कहा कि भाजपा को इसे दफन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।