पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा में शामिल होते ही घुसपैठ के मामले पर अक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ रोकने का संकल्प लेते हुए कहा भाजपा ही नये झारखंड का निर्माण कर सकती है।
श्री सोरेन कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के हितों को कुचलने का काम किया है।