पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन के आज जिला मुख्यालय सरायकेला पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान हजारों समर्थक मौजूद रहे। इस मौके पर श्रीसोरेन ने कहा कि इस रैली की भीड़ बता रही है कि हेमंत सरकार के खिलाफ परिवर्तन का संदेश है। इससे पहले भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मंत्री चंपई सोरेन और उनके पुत्र सिमल सोरेन का स्वागत किया। इस दौरान चंपाई सोरेन कहा कि भाजपा में रहकर घुसपैठियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और आदिवासियों के हित की लड़ाई लड़ेंगे।
Site Admin | September 4, 2024 6:56 PM
पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन का सरायकेला पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ