पूर्व मंत्री लालचंद महतो को आज झारखंड विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि दी गयी

पूर्व मंत्री लालचंद महतो को आज झारखंड विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि दी गयी। उनका अंतिम संस्कार बोकारो जिले के पैतृक गांव में आज किया जाएगा। लालचंद महतो का कल रांची में निधन हो गया था। वे देर रात अपने आवास के बाथरूम में बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे 72 वर्ष के थे। वे गिरिडीह जिले के डुमरी से तीन बार विधायक रहे। उनके निधन पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला