राष्ट्र पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर आज नई दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेई की समाधि सदैव अटल पर प्रार्थना सभा का आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Site Admin | August 16, 2024 9:19 AM
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि, 16 अगस्त 2018 को 93वें वर्ष की आयु में हुआ था निधन