वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी होंगे। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने आज डॉ. शर्मा के नाम पर मोहर लगा दी है। यह जानकारी पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई है। राज्यसभा की यह सीट हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी। इस समय डॉ. शर्मा विधान परिषद के सदस्य है। उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। 5 सितम्बर को नामांकन दाखिल किया जाएगा और 15 सितम्बर को मतदान होगा।
News On AIR | September 3, 2023 8:28 PM | LUCKNOW | UP NEWS | Uttar Pradesh | UTTAR PRADESH NEWS
पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी होंगे