पूर्वी सिंहभूम जिले के सीताराम डेरा थाना अंतर्गत कुआं मैदान में डीएलसी द्वारा भवन निर्माण का कार्य कराये जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध शुरु कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मैदान में खेलकर हॉकी, तीरंदाजी और मुक्केबाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी निकले हैं। खेल के मैदान में सरकारी भवन का निर्माण अनुचित है।
Site Admin | June 26, 2024 6:34 PM
पूर्वी सिंहभूम जिले के कुआं मैदान में डीएलसी द्वारा भवन निर्माण का कार्य कराये जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया