पूर्वी सिंहभूम जिले की भालूबासा बस्ती में कल से करमा पूजा की शुरुआत हो गई। यह आयोजन 1 सप्ताह तक चलेगा। संस्था के सलाहकार जगन्नाथ बेहरा ने बताया कि भालूबासामुखी समाज द्वारा पिछले 115 साल से यहां करमा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। 26 सितंबर को करमा पूजा का विसर्जन होगा, जिसमें पूरे कोल्हान से लगभग 10 हजार लोग शामिल होंगे।
News On AIR | September 21, 2023 3:28 PM | Jharkhand | रांची
पूर्वी सिंहभूम जिले की भालूबासा बस्ती में करमा पूजा की हुई शुरुआत