पुलिस ने लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

रांची जिले की पुलिस ने लॉटरी के नाम पर 1 करोड़ 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने आज एक प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 85 एटीएम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 23 मोबाइल फोन, 1 लाख 39 हजार रुपए नकद समेत कई अन्य सामान बरामद हुए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला