September 6, 2024 8:50 PM

printer

पुलिस ने गुमला, पलामू और रांची में अलग-अलग मामलों में आठ अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गुमला, पलामू और रांची में अलग-अलग मामलों में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुमला पुलिस ने सड़क निर्माण कार्य करा रही एक कंपनी से रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पलामू पुलिस ने दो स्कूली बच्चों के अपहरण मामले में छह में से चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। जिले की पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों बच्चों को मुक्त करा लिया गया है और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाईकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से अपराधिक गिरोह अमन साव गिरोह के एक सदस्य टिंकू साव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लम्बे समय से फरार चल रहा था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला