पुलिस अब जन शिकायतों का निपटारा सीधे संवाद से करने की कोशिश करेगी। इसके तहत बोकारो और धनबाद में 10 सितंबर को पुलिस के द्वारा जन शिकायत समाधान शिविर लगाया जाएगा। कोयलांचल के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि इस पहल से पुलिस और जनता के बीच मित्रवत संबंध बनेगा। पीड़ित खुल कर अपनी बात पुलिस के समक्ष रख सकेंगे। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
Site Admin | September 8, 2024 3:12 PM
पुलिस अब जन शिकायतों का निपटारा सीधे संवाद से करने की कोशिश करेगी