पुडुचेरी विधानसभा के चौथे सत्र का दूसरा भाग आज आयोजित किया गया। सबसे पहले स्पीकर आर. सेल्वम ने पूर्व राज्य मंत्री एन. वेंकटसामी, पूर्व डिप्टी स्पीकर एस. पलानीराजन और लेखक शेवेलियर मदन कल्याणी की मृत्यु पर शोक संदेश पढ़ा। विधानसभा ने मोरक्को भूकंप और चक्रवात डेनियल में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मेडिकल सीटों में 10 प्रतिशत आरक्षण की मंजूरी दिलाने के प्रयासों के लिए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
News On AIR | September 20, 2023 1:20 PM | पुडुचेरी विधानसभा सत्र
पुडुचेरी विधानसभा के चौथे सत्र का दूसरा भाग आज आयोजित किया गया