पीलीभीत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और करीब चार दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना गजरौला के समीप एक मिनी ट्रक के पलट जाने से हुयी। ट्रक में सवार लोग लखीमपुर खीरी के रहने वाले थे और मेरठ से मजदूरी करके लौट रहे थे।
Site Admin | May 10, 2024 9:10 PM | UP NEWS
पीलीभीत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु; करीब चार दर्जन लोग घायल