उत्तराखंड रोजगार देने में नए कीर्तिमान बना रहा है। राज्य में पिछले एक वर्ष में रोजगार के अवसर बढ़ने से बेरोजगारी घटी है। पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) रिपोर्ट में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय औसत को पछाड़ दिया है। सभी आयु वर्गो में बेरोजगारी दर 4 दशमलव पांच प्रतिशत फीसदी से घटकर 4 दशमलव तीन प्रतिशत पर आ गई है। जबकि पन्द्रह से उनतीस वर्ष के आयु वर्ग में बेरोजगारी दर चौदह दशमलव दो से घटकर नौ दशमलव आठ प्रतिशत पर आ गई है। राज्य में वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में सभी आयु वर्गों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग में श्रमिक जनसंख्या अनुपात सताईस दशमलव पांच प्रतिशत से बढ़कर 44 दशमलव दो प्रतिशत हो गया है। श्रम बल में भी वर्ष 2022-23 के मुकाबले में वर्ष 2023-24 में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। 15-29 वर्ष के आयु वर्ग में श्रम बल भागीदारी दर 43 दशमलव सात प्रतिशत से बढ़कर 49 प्रतिशत पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आने वाले वर्षों में निवेश के अधिकांश करारों के धरातल पर उतरने से लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उत्तराखंड युवाओं को सिर्फ रोजगार ही नहीं देगा, बल्कि उन्हें दूसरों को भी रोजगार देने वाला बनाएगा।
Site Admin | September 26, 2024 5:57 PM
पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) रिपोर्ट में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा