July 20, 2024 8:59 PM

printer

पीएम जन-मन योजना की प्रगति की समीक्षा

छत्तीसगढ़ के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर पीएम जन-मन योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में श्री बोरा ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति समूह-पीवीटीजी की संस्कृति और रीति-रिवाज को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जाए। उन्होंने योजना के तहत विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की बसाहटों का सत्यापन इकतीस अगस्त से पहले करने के निर्देश दिए। श्री बोरा ने अधिकारियों को आगामी एक नवंबर से पंद्रह नवंबर तक पीवीजीटी विकास संबंधी एक पखवाड़ा आयोजित करने को कहा। उन्होंने करीब दो सौ बसाहटों को पंद्रह नवंबर तक निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार लाभान्वित करने और दस प्रतिशत बसाहटों को मॉडल गांव के रूप में बनाए जाने के निर्देश दिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला