केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ स्थित सरमौली गांव को देश का बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरमौली को बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किये जाने पर सभी पिथौरागढ़ वासियों को बधाई दी है। एक्स पर एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरमौली ग्रामसभा द्वारा ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये किए गए प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के सभी जिलों में इस प्रकार के टूरिज्म विलेज विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है।
News On AIR | September 29, 2023 3:28 PM | पिथौरागढ़ सरमौली गांव बेस्ट टूरिज्म विलेज
पिथौरागढ़: केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने सरमौली गांव को देश का बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित किया