पाक रमजान के आखिरी जुमे पर आज अलविदा की नमाज प्रदेश भर की मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। एटा शहर की जामा मस्जिद में सैकड़ों की तादाद में जुटे नमाज़ियों ने अमन चैन की दुआ मांगी। बदायूं, रायबरेली, अमरोहा, पीलीभीत, गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, जौनपुर समेत मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद पर अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसके साथ ही गोरखपुर और अयोध्या में भी आज अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न हुई।
Site Admin | April 5, 2024 9:25 PM | UP NEWS | UTTAR PRADESH NEWS | पाक रमजान
पाक रमजान के आखिरी जुमे पर अलविदा की नमाज प्रदेश भर की मस्जिदों में पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई