पांचवे चरण में राज्य के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट के साथ ही गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आज मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा। सवेरे सात बजे से शाम पांच बजे तक दिन भर वोटिंग हुई। इस दौरान संबंधित जिलों में लोकतंत्र का पर्व हर ओर देखने को मिला। वोटरों ने जमकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। खास और आम सभी ने मतदान की प्रक्रिया में हिस्सा लेकर जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निभाया। राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार इस चरण में इकसठ दशमलव नौ शून्य फीसदी मतदाताओं ने अपना मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं गांडेय विधानसभा उपचुनाव में छियासठ दशमलव चार पांच फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग किया। हालांकि ये प्रारंभिक आंकड़े हैं, इसमें और वृद्धि हो सकती है।
Site Admin | May 20, 2024 9:06 PM | ELECTIONS UPDATE | jharkhand news
पांचवे चरण में राज्य के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट के साथ ही गांडेय विधानसभा उपचुनाव में आज मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण