पांचवें चरण में राज्य के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग समेत देश के 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के 49 लोकसभा सीटों के लिए आज मतदान

पांचवें चरण में राज्य के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग समेत देश के 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के 49 लोकसभा सीटों के लिए आज सवेरे सात बजे से वोट डाले जा रहे हैं। शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र में उपस्थित सभी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित पहचान पत्र के आधार पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं । इन सीटों के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और हिंसा रहित चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदान केंद्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ वहां की गतिविधियों की निगरानी वेबकास्टिंग के माध्यम से की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला