पहाड़ों पर हो रही बारिश और बांधों से लगातार नदियों में पानी छोड़े जाने की वजह से प्रदेश के 24 जनपदों में रहने वाले साढ़े पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। गंगा नदी बदायूं, फर्रूखाबाद, गाजीपुर और बलिया, घाघरा नदी बाराबंकी, अयोध्या और तुर्तीपार में खतरे के निशान को पार कर गई है। वहीं गंगा नदी कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में खतरे के निशान से महज आधा मीटर नीचे है। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण वाराणसी, प्रयागराज में नाव के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।
Site Admin | September 18, 2024 8:09 PM | UTTAR PRADESH NEWS
पहाड़ों पर हो रही बारिश और बांधों से लगातार नदियों में पानी छोड़े जाने की वजह से प्रदेश के कई ज़िले प्रभावित