लोकसभा चुनाव के पहले चरण में जिन इलाकों में आगामी उन्नीस अप्रैल को मतदान होना है, वहां आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया। इस चरण में झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत कुल 21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। इधर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए झारखंड समेत नौ राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश के लिए कल अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू सहित देश के छियानबे सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने प्रकिया भी शुरू हो जायेगी। इस चरण के लिए प्रत्याशी आगामी 25 अप्रैल तक नामजदगी का पर्चा दाखिल कर सकेंगे, जबकि इन इलाकों में 13 मई को मतदान होगा।
Site Admin | April 17, 2024 8:06 PM
पहले चरण के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार का शोर थम गया