April 17, 2024 7:52 PM

printer

पहले चरण के लिए आज छह सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया

प्रदेश में चार चरणों में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज छह सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया है। इन सीटों में छिंदवाड़ा, बालाघाट, सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला शामिल है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में पहले चरण के मतदान के तहत 19 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। बालाघाट के विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 7 से दोपहर 4 बजे तक मतदान होगा। श्री राजन ने बताया कि मतदान शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले सुबह 5:30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। सभी मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली मतदाता सूचना पर्ची वितरित की है। यदि किसी मतदाता के पास मतदाता सूचना पर्ची नहीं है और उसका नाम मतदाता सूची में है, तो मतदान के लिये फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकता है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला