September 12, 2024 2:02 PM

printer

पश्चिम बंगाल में न्यायपालिका की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

डायमंड हार्बर क्षेत्र में देर रात एक जिला न्यायाधीश के क्वार्टर के बाहर कथित तौर पर घुसपैठियों के घूमने की घटना को लेकर भाजपा ने आज पश्चिम बंगाल सरकार पर हमला किया। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में न्यायपालिका की सुरक्षा से समझौता किया जा रहा है। श्री पात्रा ने तृणमूल कांग्रेस पर राज्य में न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

 

संबित पात्रा ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में सांप्रदायिक हिंसा को रोकने में विफल रहने के लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला