April 4, 2024 4:07 PM

printer

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा और टोंटो के जंगलों में पुलिस ने तीन आईईडी बम बरामद किये

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोइलकेरा और टोंटो के जंगलों में पुलिस ने तीन आईईडी बम बरामद किए हैं। इन विस्फोटकों को जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटकों को जंगल के रास्तों में लगाया गया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला