पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित वनपाल प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में प्रकृति व्याख्या केंद्र की स्थापना की गयी है। टाटा स्टील द्वारा लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस प्रकृति व्याख्या केंद्र का लोकार्पण मंत्री दीपक बिरुवा ने किया। टाटा स्टील नोवामुंडी के महाप्रबंधक अतुल भटनागर ने बताया कि इस केंद्र का निर्माण वन प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया है।
Site Admin | July 11, 2024 4:09 PM
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित वनपाल प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में प्रकृति व्याख्या केंद्र की स्थापना हुई