पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में अधिकतम तापमान 46 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस तापमान कानपुर में दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुरए अयोध्याए प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, आगरा और मेरठ मंडलों में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश में शुष्क रहने और गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग.अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया गया है।
Site Admin | May 19, 2024 8:21 PM
पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी