पलामू जिले में नकली नोट के कारोबार रोकने को लेकर चलाए जा रहे अभियान में मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 58 पीस 500 के नकली नोट के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चारों में से राजीव रंजन उर्फ मुकेश दुबे मास्टरमाइंड है। सारे नकली नोट पश्चिम बंगाल के मालदा से मंगाये जाते हैं और उसे शहरी क्षेत्र में खपाया जाता है। नकली नोट के कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के बारे में कार्रवाई की जा रही है।
News On AIR | September 4, 2023 3:28 PM | झारखंड पलामू नकली नोट
पलामू: मेदिनीनगर पुलिस ने नकली नोट के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार