पलामू जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से परामर्श जारी किया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने लोगों से सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। इधर गिरिडीह जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से लोग परेशान हैं। वहीं शहर के धरियाडीह मुहल्ला में भीषण गर्मी से बेहोश होकर एक महिला कुआं में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने महिला को निकाला।
Site Admin | May 30, 2024 7:30 PM
पलामू जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से परामर्श जारी किया गया