पलामू जिले में पुलिस ने 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सारे अपराधी बिहार-यूपी के अलावा झारखंड के अलग अलग इलाके के रहने वाले हैं। सदर थाना पुलिस ने चियांकी स्थित एक मकान में छापामारी कर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि अपराधियों के पास से कई कंप्यूटर उपकरण, मोबाइल, सिमकार्ड सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
Site Admin | March 30, 2024 7:37 PM
पलामू जिले में पुलिस ने 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया